मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कई मामलों में वांछित सक्रिय सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त

जबरन वसूली व गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: कई मामलों में वांछित सक्रिय सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा जब्त

इंफाल में सुरक्षा बलों के समन्वित अभियान में सात सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार। हथियार बरामद, उगाही और बम धमाके से जुड़े मामलों में कार्रवाई, विभिन्न जिलों में छापेमारी जारी।

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों एवं पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को एक समन्वित अभियान में जबरन वसूली और गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में सात सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के खाबी ममांग लैकाई स्थित उनके-अपने आवासों से कथित रूप से उगाही में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

एक अलग अभियान में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत खुराई कोंगपाल चिंगंगबाम लेइकाई में उसके घर से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पोरोम्पट पुलिस थाने के तहत एक अन्य अभियान में चैरेनथोंग के पास खुराई लैशराम लेइकाई से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। वह इंफाल पश्चिम जिले का रहने वाला है और एक राहत शिविर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक एम20 पिस्टल, एक मैगजीन और एक मोबाइल हैंडसेट जब्त किया गया है। 

पुलिस ने इम्फाल पश्चिम जिले के इम्फाल पुलिस थाने के तहत थांगमेइबंद हिजाम लेइकाई से एक और सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया। खबर है कि वह गत तीन फरवरी को लालम्बुंग ताखेलम्बम लेइकाई इलाके में बम धमाके को अंजाम देने में शामिल था। इस बीच सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल पुलिस थाने के तहत सीमा स्तंभ 88 के पास मोइरंगथेल गांव से तीन और सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोग बिष्णुपुर और थौबल जिलों के रहने वाले हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत