मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी

तेंगनौपाल से चोरी वाहन बरामद, बम विस्फोट कड़ी की जांच

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी

मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों के छह सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए। गुरुग्राम से भी एक आरोपी पकड़ा गया। तेंगनौपाल से चोरी चारपहिया वाहन बरामद, जांच जारी।

इम्फाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य भर में और मणिपुर के बाहर चलाये गये अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर तेंगनौपाल जिले से एक चोरी हुआ वाहन भी बरामद किया। 

पुलिस सूत्रों ने कहा, गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन कथित तौर पर इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के लिलोंग चाजिंग में हाल ही में हुए बम विस्फोट में शामिल थे। उसी दिन अभियान चलाकर  सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के एक और संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अभियान में हरियाणा के गुरुग्राम से एक कथित आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम. चानौ क्षेत्र से एक लावारिस चार पहिया वाहन बरामद किया। वाहन को पहले इंफाल क्षेत्र से चोरी होने की सूचना मिली थी और इंफाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि वाहन चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकडऩे के लिए आगे की जांच जारी है।

 

Read More सेना ने कर्नल पुरोहित को ब्रिगेडियर रैंक पर पदोन्नति की दी मंजूरी : मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे, एनआईए की अदालत ने किया था बरी

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास