राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय

इलाके में जांच तेज

राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अर्गी गांव स्थित एक स्कूल के पास संदिग्ध आईईडी मिलने से सनसनी फैल गई। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने त्वरित कार्रवाई कर विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर संभावित त्रासदी को टाल दिया।

जम्मू। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के अर्गी गांव में गांधी स्मारक अकादमी के पास बरामद एक विस्फोटक उपकरण (आईडीडी) को निष्क्रिय कर दिया है। अधिकारियों ने बताया- गश्त के दौरान भारतीय सेना के जवानों को आईईडी दिखाई दिया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि दस्ते ने इलाके की जांच की और आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा, "इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है और मामले की जांच जारी है।"

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन