दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता के आरोपों पर होगी पड़ताल

ठोस सबूत मिलने तक किसी व्यक्ति को नहीं माना जाएगा आरोपी

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता के आरोपों पर होगी पड़ताल
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत ने दिशा के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और बयान दर्ज करने का आदेश दिया। मुंबई पुलिस से सभी दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने को कहा गया है।

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह फैसला दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनाया। न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की पीठ ने सीबीआई को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सतीश सालियान का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही मुंबई पुलिस को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने को कहा गया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान ठोस सबूत मिलने तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा। यदि जांच में कोई अपराध सामने नहीं आता है तो सीबीआई संबंधित अदालत में समरी रिपोर्ट दाखिल कर सकेगी, जिसे सतीश सालियान चुनौती दे सकेंगे। दिशा की 8 जून 2020 को मलाड की एक इमारत से गिरने से मौत हुई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था। हालांकि, उनके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर