पटना में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत ; अन्य 4 लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
मृतकों की अब तक नहीं हो सकी पहचान
बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह गंगा नदी में एक नाव पलट गई। सब्जी की खेती के लिए दियारा जा रहे 14 लोगों में से 7 तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन की मौत हो गई और चार लापता हैं। प्रशासन मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटा है।
पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। चार अन्य लोग लापता हैं।
मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List