ओडिशा के पूर्व सीएम पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन: बीजू पटनायक को बताया अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट 

राज्यसभा में हंगामा: बीजू पटनायक पर भाजपा सांसद की टिप्पणी से बीजद का वॉकआउट

ओडिशा के पूर्व सीएम पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन: बीजू पटनायक को बताया अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को 'सीआईए एजेंट' कहे जाने पर राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। बीजद (BJD) नेता सस्मित पात्रा ने इसे 'शर्मनाक और घोर आपत्तिजनक' बताते हुए सदन से बहिर्गमन किया। बीजद ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे ओडिशा के गौरव का अपमान बताया है।

नई दिल्ली। बीजू जनता दल (बीजद) ने ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे की टिप्पणी का कडा़ विरोध किया है और इसे शर्मनाक बताते हुए इसके विरोध में सोमवार को राज्यसभा से बहिगर्मन किया। बीजद के सदन में नेता सस्मित पात्रा ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद शून्यकाल शुरू होते ही यह मामला उठाया। 

उन्होंने उत्तेजित अंदाज में कहा कि भाजपा के नेता निशिकांत दुबे ने घोर आपत्तिजनक बयान देते हुए श्री बीजू पटनायक को अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट बताया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बयान है और बीजद इसकी बड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि भाजपा के नेता इस हद तक भी गिर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजद इसका कड़ा विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन कर रहा है। इसके बाद बीजद सदस्य सदन से बहिगर्मन कर गये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप
लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संस्थानों में बहुजन समाज की कम भागीदारी पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में 1,000 रुपए सीधे किए ट्रांसफर, वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पहले चरण की loc सबमिशन प्रक्रिया की कल अंतिम तिथि, तीन चरणों में होगी सबमिशन की प्रक्रिया
स्वस्थ पाचन तंत्र पर विशेष विचार-आहार गोष्ठी का आयोजन, शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
तमिलनाडु चुनावः लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव; टीवीके को देंगे कड़ी टक्कर, दलित युवाओं को एकजुट करने में अहम भूमिका 
पश्चिम एशिया संघर्ष: डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप समेत तेल भंडारों पर कब्जा करने की ईरान को दी धमकी, सऊदी अरब में अमेरिकी हवाई अड्डे पर हमला
‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का नाम ‘शाज़िया बानो’ क्यों? सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज, जानें