भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम

विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी

भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
सियासत में तेज हलचल के बीच भाजपा ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद यह फैसला नई सरकार के गठन की दिशा में अहम संकेत माना जा रहा है।

नई दिल्ली। बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रविवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने चौहान को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी। भाजपा के इस फैसले को बिहार में नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Read More सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रैबीज पीड़ित कुत्ताें को दया मृत्यु देने की अनुमति संबंधी एनजीओ की याचिका पर सुनवाई से इनकार

 

Tags: Shivraj

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए रविवार को युवाओं ने साइकिल रैली निकाली और मुख्यमंत्री आवास...
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें