विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, प्रत्येक मतदाता से साधेंगे संपर्क

22 जुलाई को राज्यव्यापी बूथ सम्मेलन आयोजित

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, प्रत्येक मतदाता से साधेंगे संपर्क
उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए पार्टी इस बार ग्राम प्रधान के चुनाव की तर्ज पर प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुंच बनाने और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 22 जुलाई को राज्यव्यापी बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव भले टल गए हों, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने चुनाव को “प्रधानी की तर्ज” पर लड़ने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत जिले से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट की योजना लागू की जा रही है। लक्ष्य प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाकर उसे मतदान केंद्र तक लाना है।

पार्टी संगठन ने इसके लिए अभी से जिम्मेदारियां तय करनी शुरू कर दी हैं। सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर चुनावी तैयारियां तेज हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर उन्हें चुनावी मोड में ला रहे हैं। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव का स्वरूप भले बड़ा हो, लेकिन उसकी रणनीति ग्राम प्रधान के चुनाव जैसी होगी, जिसमें प्रत्येक मतदाता पर व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान दिया जाता है। इसी सोच के तहत बूथ स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सूची तैयार कर उन्हें सक्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सदस्यता अभियान के दौरान दो करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाया गया है। भाजपा का आकलन है कि यदि इन सदस्यों और उनके परिवारों को मतदान के दिन बूथ तक पहुंचाने में सफलता मिली तो चुनावी परिणाम पार्टी के पक्ष में रहेंगे। इसी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 22 जुलाई को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के संयोजक प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल तथा सह-संयोजक शिव भूषण सिंह और राहुल वाल्मीकि बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के अनुभवों के बाद भाजपा ने बूथ प्रबंधन, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सीधे संपर्क को अपनी चुनावी रणनीति का प्रमुख आधार बनाया है। पार्टी का फोकस प्रत्येक बूथ पर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने और अपने समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर रहेगा।

Read More भाजपा का आप पर निशाना: चुनावी हिंदुत्व कर रहे हैं केजरीवाल, ढिल्लों ने कहा- पंजाब में मंदिरों की बात सिर्फ राजनीतिक अवसरवादिता  

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के सरकारी दावे कागजी साबित। जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में प्रसव के दौरान होने...
सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में विधानसभा के 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव शुरू, सांसद और मंत्री मौजूद
फीफा विश्वकप-2026 : स्पेन ने स्टार खिलाड़ियों से सजी फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, पेड्रो पोरो चमके
महादेव बेटिंग ऐप मामला: ईडी ने ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को दबोचा
तीन साल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, प्रत्येक मतदाता से साधेंगे संपर्क