बीजेपी नेता पिंटू राजन घोष गिरफ्तार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 2 साल से था फरार

पार्टी से निलंबित

बीजेपी नेता पिंटू राजन घोष गिरफ्तार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 2 साल से था फरार
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में पुलिस ने एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्य आरोपी पिंटू राजन घोष को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे घोष को मेलाघर पुलिस नाके पर धर-दबोचा गया, जबकि भाजपा का कहना है कि उसे पहले ही पार्टी से निलंबित किया जा चुका है।

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सिपाहीजाला जिले के नेता पिंटू राजन घोष को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले माह दर्ज हुए इस मामले का मुख्य आरोपी है। भाजपा नेताओं ने हालांकि कहा कि घोष अब पार्टी के सदस्य नहीं हैं, क्योंकि अनैतिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की जानकारी सामने आते ही उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि घोष मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मेलाघर में लगाए गए पुलिस नाके के दौरान आरोपी घोष को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर एक वाहन से अगरतला की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर आरोप है कि उसने पिछले दो वर्षों के दौरान एक नाबालिग का कई बार यौन उत्पीड़न किया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी घोष को स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जगतपुरा में नगर निगम की एसबीएम टीम ने तिरंगा जागरूकता रैली आयोजित। महात्मा गांधी...
करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को अनुकंपा नौकरी देने पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
नेपाल: रोल्पा में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, 3 लोग अब भी लापता
भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़ 
जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ
स्वतंत्रता दिवस पर BSNL के नए ऑफर: 1 GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा
भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना