किसी की छवि खराब करने के लिए करोड़ो खर्च कर रहे भाजपा के लोग : सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर नहीं की तैयारी, अखिलेश ने कहा- यूपी में LPG का मतलब लापता गैस

14 किलो का सिलेंडर भी 10 किलो का आ रहा

किसी की छवि खराब करने के लिए करोड़ो खर्च कर रहे भाजपा के लोग : सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर नहीं की तैयारी, अखिलेश ने कहा- यूपी में LPG का मतलब लापता गैस

लखनऊ में अशोक जयंती पर अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा सरकार में गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगेगी। भाजपा पर प्रोपेगेंडा, माफियाओं से रिश्ते और अव्यवस्था के आरोप लगाए। एलपीजी संकट, निवेश दावों और महिला आरक्षण पर सवाल उठाए। 29 मार्च से दादरी से चुनावी अभियान शुरू करने का ऐलान किया।

लखनऊ। सम्राट अशोक की जयंती पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आने गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगाकर उन्हें सोने के सिंघासन पर प्रतिष्ठित किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धुरंधर-2 में ल्यारी गैंग के पोस्टर में अखिलेश यादव की फोटो लगी होने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी की छवि को खराब करने के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर रहे हैं। जब फिल्म बनाने वाला ही कह रहा है कि वह काल्पनिक है, तो उसे सच क्या मानना। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि अपनी जो फिल्म पॉलिसी है, ओटीपी पॉलिसी है, उसके तहत मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो अपने मुकदमे स्वयं वापस लेता हो, उससे बड़ा माफिया कौन है। इस समय जितने माफिया हैं, सब भारतीय जनता पार्टी के हैं।

प्रदेश में एलपीजी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को लाइनों में लगाने के अलावा किया ही क्या है। अब मैं देख रहा हूं कि लोग पेट्रोल के लिए भी लाइनों में लगे हुए हैं। पहले खाद के लिए किसान लाइन में लगे। सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कुछ भी तैयारी नहीं की। अब तो 14 किलो का सिलेंडर भी 10 किलो का रहा, लेकिन उससे भी ज्यादा ली जा रही है। यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। अखिलेश यादव ने कहा कि गैस मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए गैस और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर रहा भरोसा। सुना है कोयले पर चाय और रोटी अच्छी बनती है। कई लोग स्मोक्ड फूड पसंद करते हैं। हमने शुरू में ही बोला था कि कंडे, उपले और लकड़ी की व्यवस्था कर लो। हमने तो 2 चूल्हे भी मंगवा लिए हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में कोरोना का जिक्र किया है तो उनके पास जानकारी होगी। पड़ोसी देशों ने एनर्जी सेविंग के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जब तक भाजपा रहेगी देश को आत्मनिर्भर नहीं बनने देगी। उन्होंने यूपी सरकार के दिए गए बयान कि गैस की कोई कमी नहीं है पर कहा कि योगी की बातों में आएं उनकी चलाचली की बेला है। वो योगी नहीं हैं। उन्होंने शंकराचार्य का अपमान किया है उनसे सावधान रहें। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के बड़े-बड़े दावे करती है। सुबह सुबह सीएम का ट्वीट अंग्रेजी में आया। कुछ दिन पहले उनकी पोल एक एमओयू को लेकर खुल गई। पूरे देश में उनकी चर्चा हुई। हम सभी एमओयू की जांच की मांग करते हैं। एमओयू करने वाली कंपनी का कोई फाइनेंशियल बैकग्राउंड नहीं है। भाजपा का राज इवेंट पर चलता है।

उन्होंने कहा कि हिटलर राज में एक प्रोपेगेंडा मंत्री था लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के सभी मंत्री प्रोपोगेंडा मिनिस्टर हैं। सभी खुद को पीएम समझते हैं। नवरात्र खत्म हो रहे हैं लेकिन भाजपा अभी उधेड़बुन में है कि किसे मंत्री बनाएं। अब सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भाजपा के लोग पीडीए से डरे हुए हैं सपा पीडीए को जोड़कर आगे बढऩे जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए महिलाओं के आरक्षण की बात कर रही है। इन लोगों ने यूपी विधानसभा और लोकसभा में कितनी महिलाओं को टिकट दिया। बंगाल आसाम में कितनी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अब ध्यान भटकाने के लिए नई चीज लेकर रहे हैं जिससे उस पर बात हो। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सभी जातियों की गिनती हो और उसी अनुपात में आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Read More उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का लम्बी प्रतीक्षा के बाद विस्तार : 5 पदों पर ताजपोशी, जानें कौन-कौन बने मंत्री

29 मार्च को दादरी से चुनावी जनसभा शुरू करने को लेकर उन्होंने कहा कि जहां से रैली शुरू हो रही है, वहां से राज्यसभा सांसद, एमएलसी कई बार समाजवादियों के बने हैं। इस बार सबसे अच्छा परिणाम वहीं से आने वाला है, इसलिए शुरुआत भी वहीं से होगी। जेवर एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि 28 को उनकी जनसभा होगी, 29 के लिए हमने परमिशन मांगी है।  अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध में भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खोया है। 

Read More रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात

Tags: akhilesh

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक  रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटरियां पार करते हादसे रोकने के लिए देशभर में रेल पुल बनाने के निर्देश दिए।...
एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज पूर्व चिकित्सा मंत्री, बोले- जब मुझे ही कटवाए चक्कर तो आम आदमी का क्या होगा?
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या : फ्लैट में घुसे अज्ञात लोग और चलाई अंधाधुंध गोलियां, लोगों ने इमारत की छत से सुनी गोलियां चलने की आवाज  
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी