ऋषिकेश में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' शुरू, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद

मिशन 2027: ऋषिकेश में भाजपा का चुनावी शंखनाद

ऋषिकेश में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' शुरू, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने ऋषिकेश में प्रशिक्षण महाभियान के जरिए जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विचारधारा और बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर घर-घर संपर्क अभियान को नई धार देना है।

ऋषिकेश। उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारियों का आगाज कर दिया है। गुरुवार को ऋषिकेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत गढ़वाल मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार तथा पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और चुनावी रणनीति से अवगत कराते हुए उन्हें बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने 2027 के चुनाव को लक्ष्य मानते हुए अभी से घर-घर संपर्क और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

संगठन महामंत्री अजय कुमार ने प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि सशक्त और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। वहीं ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण मॉडल देशभर में संगठन को मजबूती दे रहा है।

Read More भोपाल में कांग्रेस की किसान रैली का नेतृत्व करेंगे खड़गे और राहुल गांधी : देश के अन्नदाताओं की आवाज की जाएगी बुलंद, पार्टी किसानों के सामने रखेगी मुद्दे

कार्यक्रम में पुरोला के विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्षम बनाएगा। वहीं परवादून के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़यिाल ने कहा कि मंडल स्तर तक प्रशिक्षण से पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

Read More एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत

कार्यशाला के दौरान बड़ी संख्या में मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के इस प्रशिक्षण महाभियान को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर : लाभदायक साझेदारी को आगे भी करेंगे मजबूत, मोदी ने कहा- 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा  पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के केयरगिवर्स समुदाय द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक थिरुवथिरा नृत्य की सराहना की। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को...
अजमेर के JLN अस्पताल में बच्चा गुम! संदिग्ध मानसिक बीमार महिला ने ले जाने का शक, गुरुवार को हुई वारदात
कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का भंड़ाफोड, एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार 
किम जोंग उन का दावा: बोलें अमेरिका शत्रुतापूर्ण नीति छोड़ उत्तर कोरिया के परमाणु राष्ट्र संपन्न दर्जा स्वीकार कर ले, तो सुधर सकते हैं संबंध 
एमएनआईटी जयपुर में विज्ञान महोत्सव : वासुदेव देवनानी ने महिला वैज्ञानिकों की भूमिका सराही, कहा- नारी सृजन और ज्ञान की मूल शक्ति