भाजपा का आप पर निशाना: चुनावी हिंदुत्व कर रहे हैं केजरीवाल, ढिल्लों ने कहा- पंजाब में मंदिरों की बात सिर्फ राजनीतिक अवसरवादिता  

सनातन धर्म के प्रति प्रेम केवल चुनावी मौसम तक सीमित

भाजपा का आप पर निशाना: चुनावी हिंदुत्व कर रहे हैं केजरीवाल, ढिल्लों ने कहा- पंजाब में मंदिरों की बात सिर्फ राजनीतिक अवसरवादिता  
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आप (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "चुनावी हिंदू" करार दिया है। ढिल्लों ने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वाले केजरीवाल का सनातन प्रेम सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है।

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका मंदिरों और सनातन धर्म के प्रति प्रेम केवल चुनावी मौसम तक सीमित है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले और वहां अस्पताल बनाने की बात कहने वाले केजरीवाल अब पंजाब में मंदिरों की बात कर रहे हैं, जो उनकी राजनीतिक अवसरवादिता को दर्शाता है।

ढिल्लों ने बुधवार को कहा कि पंजाब दौरे के दौरान केजरीवाल द्वारा बार-बार हिंदुत्व और मंदिरों का उल्लेख केवल चुनावी लाभ हासिल करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा सनातन धर्म और मंदिरों को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया है, लेकिन अब पंजाब की जनता उनके इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक अवसर से दूरी बनाने वाले केजरीवाल अब पंजाब में हिंदू समाज को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूरा देश भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में शामिल था, तब केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीतिक उद्देश्य से सुंदरकांड का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में रावण को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले केजरीवाल अब धर्म पर प्रवचन देने का प्रयास कर रहे हैं। जिन्हें रामायण की मूल समझ तक नहीं है, वे पंजाब के लोगों को धर्म का पाठ नहीं पढ़ा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सनातन धर्म के सम्मान का मुद्दा आता है, केजरीवाल का रुख अलग होता है, लेकिन चुनाव आते ही वे मंदिरों के चक्कर लगाने लगते हैं। ढिल्लों ने केजरीवाल से सवाल किया कि दिल्ली में करीब 10 वर्ष सत्ता में रहने के दौरान उनकी सरकार ने किसी बड़े मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान के विकास के लिए क्या काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़े-बड़े दावे करने से पहले उन्हें दिल्ली में धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का हिसाब देना चाहिए।

अपने बयान में ढिल्लों ने आरोप लगाया कि साढ़े चार वर्षों से पंजाब को बर्बाद करने वाले लोगों को धर्म पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेगी और दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद केजरीवाल अब पंजाब में धार्मिक मुद्दों के सहारे अपनी राजनीति को पुनर्जीवित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

Read More भारत ने सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की उम्मीदवारी पेश की, जयशंकर ने कहा- सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए प्रतिबद्ध

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में