सागर में रिश्तों का खून! पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, घास के नीचे छिपाया शव

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

सागर में रिश्तों का खून! पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, घास के नीचे छिपाया शव
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आर्थिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम देकर शव छिपा दिया था, जिसे अब जेल भेज दिया गया है।

सागर। मध्यप्रदेश में सागर जिले के बिनायका थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में अपने पिता की हत्या कर शव को घास के नीचे छिपाने के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम पिथौली निवासी जगरानी रावत (70) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति खज्जू रावत घर से निकले थे, जिन्हें उनका पुत्र फूल सिंह उर्फ फुल्लू रावत अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बाद में गांव के समीप एक टपरिया में घास के नीचे उनका शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई।

शिकायत के आधार पर बिनायका थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी फूल सिंह उर्फ फुल्लू रावत (35) को जंगल क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के विवाद के चलते अपने पिता की हत्या कर शव को टपरिया में घास के नीचे छिपाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बयान की पुष्टि तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों से होने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) तथा सामाजिक सुरक्षा समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो...
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा
जयपुर में ट्रैफिक और जनसंचार होगा हाईटेक, जेडीए ने शुरू की नई तकनीक