अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, आखिर क्या हुआ ऐसा?

पहले नोटिस, फिर तोड़फोड़

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, आखिर क्या हुआ ऐसा?
अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर बीएमसी ने बुलडोजर कार्रवाई की है। बिना जरूरी मंजूरी दीवारों और खिड़कियों में बदलाव समेत कई निर्माण किए जाने का आरोप है। 10 सितंबर को काम रोकने का नोटिस देने के बावजूद निर्माण जारी रहने पर निगम ने अवैध हिस्से ढहा दिए। इस कार्रवाई से अभिनेता फिर चर्चा में हैं।

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के  जुहू इलाके स्थित बंगले में किए जा रहे अवैध निर्माण के हिस्सों को ढहा दिया है। काम रोकने का नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण जारी रखने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कापोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित इस बंगले में जरूरी मंजूरी लिए बिना दीवारों और खिड़कियों में बदलाव सहित कई आंतरिक फेरबदल किए जाने का आरोप है।

बीएमसी ने मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354ए के तहत 10 सितंबर को अजय देवगन को नोटिस जारी किया था। इसमें काम तुरंत रोकने और जरूरी दस्तावेज व मंजूरी जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद  निर्माण कार्य जारी रहने की सूचना मिली, जिससे नागरिक निकाय को तोडफ़ोड़ की कार्रवाई करनी पड़ी। देवगन अपने परिवार के साथ इसी बंगले में रहते हैं। पान मसाला उत्पादों के प्रचार को लेकर चल रहे विवाद के बीच इस ताजा घटनाक्रम ने अभिनेता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

 

Read More जंतर-मंतर पर बैन : CJP कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर पहुंचे आशुतोष रांका और सौरव दास, पुलिस ने हिरासत में लिया

 

Read More जंतर-मंतर कूच से पहले पुलिस की घेराबंदी : CJP नेताओं को विमान से उतारकर हिरासत में लिया, सड़कों पर लगाई कीलें; दीपके बोले- देखो देश कहा जा रहा

 

Tags: action

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य  राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य 
राजस्थान में लंबे समय से लंबित सहकारी समितियों के चुनाव कराने की तैयारी तेज। सरकार पंचायत चुनाव के बाद तीसरे...
महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?
Weather Update : राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, 18 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
कांच तोड़कर निकाले घायल, सीटों में फंसे यात्री; कोटा हादसे की खौफनाक तस्वीर
जब अपनों ने छोड़ा साथ, कोटा के इस आश्रम ने थामा हाथ
अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, आखिर क्या हुआ ऐसा?
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध-प्रदर्शन