पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर बम्पर वोटिंग : टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, ममता ने कहा- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में करेंगे वापसी

मतगणना के दौरान सुरक्षा के अपूर्व इंतजाम

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर बम्पर वोटिंग : टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, ममता ने कहा- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में करेंगे वापसी

बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर पुनर्मतदान में शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग हुई, कतारें जारी रहीं। साउथ 24 परगना में टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल खारिज कर 200+ सीटों का दावा किया। मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षक और कड़ी सुरक्षा तैनात होगी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा के कुल 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग हुई। यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि समय खत्म होने के बाद भी मतदान केंद्रों पर कतार लगी थी। मतदान के दौरान साउथ 24 परगना में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। टीएमसी ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेंगे : ममता

एग्जिट पोल को किया खारिज- इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने इसे खारिज करते हुए इसे शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बंद कमरे में वर्चुअल बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने यह दावा किया। ममता ने कहा कि यह लड़ाई बेहद कठिन थीए लेकिन टीएमसी इस बार भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के अपूर्व इंतजाम, अतिरिक्त मतगणना एवं पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी

Read More शादी के लिए मना किया तो लड़के के पिता ने मांग लिए पहली डेट पर खिलाए चिप्स के पैसे :  रिश्तों से ज्यादा फायदे और नुकसान का हिसाब, गूगल पे किए 100 रुपए

 चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की है जो चुनाव के लिए पहले से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त हैं।  चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के आम चुनाव के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने और कानून एवं व्यवस्था की निगरानी के लिए अतिरिक्त मतगणना एवं पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। 

Read More FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार

Tags: clash

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़
पाकिस्तान के विपक्षी नेता महमूद खान अचकज़ई ने सरकार से अफगानिस्तान के साथ तत्काल वार्ता बहाल करने का आग्रह किया...
भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र 
युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
लाइफ़लॉंग लर्निंग विभाग की पहल: हृदय आधारित ध्यान और सकारात्मक आदतों से विद्यार्थी गढ़ेंगे अपना भविष्य
केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज: गुरूवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व