यूपी में धधकी इमारत : आसमान में दिखा धुएं का गुबार, भीषण आग से जला लाखों का सामान

गोदाम तक फैली आग

यूपी में धधकी इमारत : आसमान में दिखा धुएं का गुबार, भीषण आग से जला लाखों का सामान
हिम्मतगंज में मंगलवार शाम दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से लकी जनरल स्टोर और पहली मंजिल पर बने गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हिम्मतगंज इलाके में मंगलवार देर शाम एक 2 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से जनरल मर्चेंट की दुकान और उसके ऊपर स्थित गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, हिम्मतगंज स्थित दो मंजिला भवन के भूतल पर लकी जनरल स्टोर नाम से जनरल मर्चेंट की दुकान संचालित होती है, जबकि पहली मंजिल पर उसका गोदाम बना हुआ है। दुकान के स्वामी शान--मोहम्मद हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम तक फैल गई।    

आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां और खुल्दाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ गोदाम में रखा सामान बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान गोदाम में रखे सामान को नीचे फेंककर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की गई। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, हालांकि इसके बाद भी काफी देर तक इमारत से धुआं उठता रहा।

दुकान मालिक शान--मोहम्मद ने बताया कि आग से दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Tags: burning

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर अहम टिप्पणी : प्रदर्शनकारियों के संयम के साथ काम करे अधिकारी, बल प्रयोग से बिगड़ते है हालात सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर अहम टिप्पणी : प्रदर्शनकारियों के संयम के साथ काम करे अधिकारी, बल प्रयोग से बिगड़ते है हालात
छात्र प्रदर्शनों पर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा एजेंसियों को संयम और संवेदनशीलता दिखानी...
अमेरिका-ईरान समझौते की खबरों से चमके सोने-चांदी : जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी ₹6,100 उछली, शुद्ध सोना ₹1.49 लाख के पार
पुष्कर: कावड़ लेकर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके दूसरा गंभीर घायल
कांग्रेस ने लिया केंद्र को आड़ेहाथों: FCRA के मौजूदा विधेयक को स्वीकार करने से इंकार, चर्चा से बच रही सरकार
स्वायत्त शासन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 13 अधिकारियों का किया पदस्थापन
यूपी में धधकी इमारत : आसमान में दिखा धुएं का गुबार, भीषण आग से जला लाखों का सामान
डीटीओ ने बदल दिए जिले, परिवहन विभाग के रोस्टर पर उठे सवाल