BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप : बंदरों से निपटने का अनोखा इंतजाम, लंगूर की आवाज निकालेंगे 4 लोग

लंगूर की आवाज की करेंगे नकल

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप : बंदरों से निपटने का अनोखा इंतजाम, लंगूर की आवाज निकालेंगे 4 लोग
दिल्ली में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बंदरों से खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए अनोखा इंतजाम किया गया है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चार लोग लंगूर की आवाज की नकल कर रीसस मकाक को भगाएंगे। जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान बंदर स्टेडियम में घुस आए थे। कबूतरों को रोकने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नई दिल्ली। राजधानी में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए अनोखा इंतजाम किया गया है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रीसस मकाक बंदरों को प्रवेश करने से रोकने के लिए चार लोगों को तैनात किया गया है, जो लंगूर की आवाज की नकल करेंगे।

दिल्ली में बंदरों को भगाने के लिए लंबे समय से लंगूरों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। बंदर लंगूरों से डरते हैं, इसलिए उनकी आवाज की नकल को उन्हें दूर रखने का प्रभावी तरीका माना जाता है। इस काम में लगाए गए जफर के मुताबिक, उनका उद्देश्य बंदरों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उन्हें वेन्यू में प्रवेश करने से रोकना है। उन्होंने बताया कि यह कला उनके परिवार में पीढ़ियों से चली रही है।

यह कदम जनवरी में हुए इंडिया ओपन के दौरान स्टेडियम में रीसस मकाक के पहुंचने की घटना के बाद उठाया गया है। उस दौरान दर्शक दीर्घा और प्रैक्टिस हॉल में बंदर देखा गया था। कबूतरों की मौजूदगी भी आयोजकों के लिए चिंता का विषय बनी थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले स्टेडियम में सफाई, सीटों, छत और लाइटिंग में सुधार किया गया है। कबूतरों को रोकने के लिए छत के बीम पर एंटी-पेस्ट जेल भी लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हालिया निरीक्षणों में स्टेडियम के अंदर बंदर या कबूतर नजर नहीं आए।

 

Read More दिल्ली बिल्डिंग हादसे में फरार मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से पकड़कर आरोपी को दिल्ली ला रही पुलिस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर