CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव : अब साल में 2 बार होगी परीक्षा, स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के आधार पर लिया फैसला

CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर कोई बदलाव नहीं

CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव : अब साल में 2 बार होगी परीक्षा, स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के आधार पर लिया फैसला

ICAI ने CA फाइनल छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। मई 2026 से अब यह परीक्षा साल में तीन बार नहीं, सिर्फ दो बार आयोजित होगी। संस्थान ने बताया कि यह फैसला स्टेकहोल्डर्स के फीडबैक के आधार पर लिया गया है। फिलहाल CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। सीए बनने का वाले लोगों के लिए अहम अपडेट आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब तक यह परीक्षा साल में तीन बार  होती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ 2 बार परीक्षा होगी। यह बदलाव मई 2026 से लागू होगा।

ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में बताया कि यह निर्णय विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार अब CA फाइनल परीक्षाएं साल में केवल 2 बार आयोजित की जाएंगी। हालांकि इस घोषणा में केवल CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Tags: CA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल