बिहार में ट्रक से टकराई कार : 3 SHO सहित कार चालक की मौत, प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे
दुर्घटना में बेलारी, आरर औऱ रतवारा थाना प्रभारी तथा कार चालक की मौत
बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी और एक चालक की मौत हो गई। पटना से प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे अधिकारियों की कार साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तीनों थाना प्रभारी पटना में प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार की देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे।
इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पेट्रोल पंप के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बेलारी,आरर औऱ रतवारा थाना प्रभारी तथा कार चालक की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More RBI पॉलिसी से पहले रुपया मजबूत: 95.18 प्रति डॉलर पर खुला, कच्चे तेल में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट
Tags: truck
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jun 2026 17:54:56
सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और जटिल हृदय शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर...

Comment List