निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार : 4 युवक गंभीर घायल, लोगों ने चारों युवकों को निकाला बाहर

युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे

निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार : 4 युवक गंभीर घायल, लोगों ने चारों युवकों को निकाला बाहर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन सड़क पर बड़ा हादसा। ढेंका के पास अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से कार करीब 30 फीट नीचे गिरी। हादसे में 4 युवक गंभीर रूप से घायल।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ढेंका के पास अरपा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर रहे थे। ढेंका के समीप अरपा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है तथा आगे सड़क का संपर्क नहीं जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण वाहन सीधे अधूरे पुल से आगे निकल गया और करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद निर्माणाधीन सड़क और पुल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Read More नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में छात्रों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने दर्ज केस वापस लेने की प्रक्रिया को दी मंजूरी

 

 

Read More BJP का 20 हजार वाला दांव नहीं चलेगा! अखिलेश बोले- महिलाओं को ठगा, अब दिया चुनावी जुमला 

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन