महाराष्ट्र में स्पीड बनी काल! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, ट्रक से भिड़ी; 4 युवकों की मौत

पुणे से सतारा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार

महाराष्ट्र में स्पीड बनी काल! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, ट्रक से भिड़ी; 4 युवकों की मौत
महाराष्ट्र के सतारा जिले में शिरवल के पास पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और विपरीत लेन में ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 19-20 साल के चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोल्हापुर/सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में शिरवल के निकट पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। शिरवल पुलिस के अनुसार, पुणे से सतारा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार तड़के करीब 1.10 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और पलटते हुए विपरीत लेन में जा पहुंची। इसी दौरान कार की एक ट्रक से टक्कर हो गयी।

हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बतायी गयी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान पुणे के मावल और कामशेत क्षेत्र निवासी वेदांत अर्जुन वोंगरे, सोनलॉन्ग धीरेंद्र ठाकुर, आदित्य बालासाहेब गरुड़ और निखिल बालू राउत के रूप में की है।  हादसे में दीक्षित दयानंद पुजारी और मयूर हनुमंत शिंदे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Read More रिजिजू के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार : सर्वसम्मति से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून लागू करे सरकार, कांग्रेस ने किया था पूर्ण समर्थन

 

Tags: truck

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल 75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने 75 वर्षीय महिला की गर्दन से 25×25 सेंटीमीटर आकार और करीब डेढ़...
भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: कांग्रेस भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी, छात्र आंदोलन मामले पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का लगाया आरोप
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS अधिकारियों के तबादले
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर जेडीए की सख्ती, द्रव्यवती नदी के 40 किमी कॉरिडोर की निगरानी करेंगे 11 अधिशासी अभियंता
मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक में सुशासन और जनभागीदारी पर दिया जोर, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और प्रक्रियाएं सरल बनाने के निर्देश