भाजपा के पूर्व विधायक समेत 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह

पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा समेत 26 पर मुकदमा

भाजपा के पूर्व विधायक समेत 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के रानीगंज में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के काफिले पर हमले के मामले में पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास समर्थकों के बीच मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा और उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र के काफिले में शामिल कार में तोडफ़ोड़ करने और समर्थकों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा समेत 26 लोगों के खिलाफ सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रानीगंज कस्बा निवासी लाल मणि तिवारी की ओर से थाना रानीगंज में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 27 दिसंबर की रात वह पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा और उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णांश ओझा के साथ क्षेत्र से एसआईआर अभियान में शामिल होकर रानीगंज स्थित आवास पर लौट रहे थे कि रानीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों पक्षों का सामना हो गया और विवाद होने लगा जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल भी कराया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट