बरेली में बवाल : बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज, जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी से शुरू हुआ मामला

वीडियो फुटेज से शरारती तत्वों की पहचान

बरेली में बवाल : बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज, जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी से शुरू हुआ मामला
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर आई लव मोहम्मद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर आई लव मोहम्मद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज के बाद 90 से 95 प्रतिशत लोग घर वापस जा चुके थे। कुछ बचे हुए शरारती तत्वों ने सुनियोजित साजिश के तहत नारेबाजी शुरू कर दी जबकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बीच गोलीबारी में छर्रे लगने से दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। 

वीडियो फुटेज से शरारती तत्वों की पहचान : उन्होंने कहा कि अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। यह प्रदर्शन बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। उन्होने कहा कि अलग अलग थाना क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है मगर पुलिस की तत्परता से जल्द ही हालात को काबू कर लिया गया।   

इलाके में पुलिस बल तैनात 
हालात बिगड़ने की खबर लगते ही प्रशासन सतर्क हो गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही अधिकारियों ने हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जुमे की नमाज के बाद आई लव मुहम्मद के फ्लैक्स लेकर युवाओं ने नारेबाजी की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि