CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक

सीबीएसई गणित पेपर में 'रिकरोल' कांड: प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड पर मचा बवाल

CBSE 12वीं गणित का पेपर:  क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो,  गाना गाते हुए दिखा युवक

सोमवार को सीबीएसई 12वीं गणित की परीक्षा के दौरान एक क्यूआर कोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। छात्रों का दावा है कि इसे स्कैन करने पर यूट्यूब का 'रिकरोल' (Rickroll) गाना बज रहा है। जहां कुछ इसे मज़ाक बता रहे हैं, वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि उन्हें केवल पेपर कोड ही दिखाई दिए।

नई दिल्ली। इस समय देश में सभी जगह कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और सभी छात्र छात्राएं परीक्षाएं दे रहे हैं। सोमवार 9 मार्च को सीबीएसई की कक्षा 12वीं का गणित का पेपर था, इसमें एक खास चीज देखने को मिली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई। इस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चा हो रही है कि कक्षा 12वीं के गणित के प्रश्न पत्र में मौजूद क्यूआर कोड को जब स्केन किया गया तो एक गाना बज रहा है। इसी बात को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब हमने गणित के प्रश्न पत्र में मौजूद इस क्यूआर कोड़ को स्केन किया तो एक गाना बजने लगा, नीचे वाला क्यूआर कोड एक RICKROLL है।

इस क्यूआर कोड़ को लेकर एक छात्रों के ​द्वारा दावा किया जा रहा है कि जैसे क्यूआर कोड को स्केन किया जा रहा है तो यूट्यूब का वीडियो खुल रहा था और उस वीडियो का टाइटल है रिकरोल। इस वीडियो में एक युवक को गाता हुआ देखा जा रहा है जिसमें वो अपने कपड़े बदलकर गाना गा रहा है। इस वीडियो को करीब 4 साल पहले अपलोड किया गया था और उस समय इस पर करीब 10 लाख से ज्यादा व्यूज आए थे। इस वीडियो को @everythingistroll9607 चैनल ने अपलोड किया है।

इस क्यूआर कोड को लेकर कई यूजर्स ने लिखा है कि जैसे ही उन्होंने इस कोड को स्केन किया तो गाना बजने लगा, लेकिन इसके विपरित कई यूजर्स ने लिखा है कि जब हमने इसको स्केन किया तो हमें ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई दिया और हमें तो सिर्फ 65/1/3, 65/4/2 जैस ही टैक्सट दिखाई दिए। 

 

Read More ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 

Read More पीएम मोदी का गुजरात दौरा: सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन से लेकर अन्य कार्यक्रमों तक..., 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत