सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते है छात्र

डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते है छात्र

छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर के अपना परिणाम देख सकते है। CBSE 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव। भी केवल पहली परीक्षा के परिणाम घोषित।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक सकते है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर के अपना परिणाम देख सकते है। CBSE 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है।बोर्ड की ओर से अभी केवल पहली परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए है। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही परीक्षा देने वाले 25 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया । बुधवार शाम 4 बजे उमंग और डिजिलॉकर सहित सभी सरकारी पोर्टल सक्रिय हो गए और एक फ्लैश संदेश के जरिए परिणामों की घोषणा की गई। सीबीएसई की नयी द्वि-बोर्ड प्रणाली के तहत, इस बार कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल के बजाय मई की शुरुआत में आने की उम्मीद थी, लेकिन बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र को सुव्यवस्थित करते हुए परिणाम जारी कर दिए हैं।

इस नई प्रणाली के तहत शैक्षणिक वर्ष को दो अलग-अलग परीक्षा सत्रों में विभाजित किया गया है। पहला सत्र, जो सभी छात्रों के लिए अनिवार्य था, 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच आयोजित किया गया था। यह परीक्षाएं देश भर के 8,075 परीक्षा केंद्रों पर 83 विषयों के लिए आयोजित की गईं। इस वर्ष कुल 25,08,319 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल थीं। बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा चरण 15 मई से शुरू होने वाला है। छात्र अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: CBSE

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला