सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के दूसरे चक्र की डेटशीट जारी की, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं

CBSE अपडेट: कक्षा 10वीं के 'दूसरे चक्र' की डेटशीट जारी

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के दूसरे चक्र की डेटशीट जारी की, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के दूसरे अवसर की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 से 21 मई, 2026 तक चलेंगी। यह वैकल्पिक प्रयास छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में स्कोर सुधारने का मौका देता है। खास बात यह है कि अंतिम परिणाम में दोनों प्रयासों में से सर्वश्रेष्ठ अंक ही मान्य होंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे चक्र (सेकंड साइकिल) के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इसके अनुसार, परीक्षाएं 15 से 21 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष शुरू की गयी दो-परीक्षा प्रणाली के तहत, दूसरे चक्र की शुरुआत गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड ) के पेपर के साथ होगी और समापन 21 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ होगा।

यह दूसरा प्रयास वैकल्पिक है और छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर सुधारने का अवसर प्रदान करता है। इसमें हालांकि केवल वही छात्र पात्र होंगे जो मुख्य परीक्षा के कम से कम तीन विषयों में उपस्थित हुए थे, जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक पेपरों में शामिल नहीं हो पाये थे, उन्हें इस चक्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पात्र उम्मीदवारों में वे छात्र शामिल हैं, जो सभी विषयों में उत्तीर्ण हुए हैं, साथ ही वे भी जिन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी (पहला या तीसरा अवसर) में रखा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अंतिम परिणाम के लिए दोनों प्रयासों में से छात्र के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को ही माना जाएगा।

परीक्षा केंद्रों और एडमिट कार्ड के संबंध में विवरण अलग से घोषित किये जाएंगे। गौरतलब है कि बोर्ड ने पहले सत्र के परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किये थे, जिसके अगले ही दिन दूसरे चक्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिये गये थे। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से पांच दिनों के लिए खुली रही थी। 

Read More ऐतिहासिक रहा बजट सत्र : कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग, रिजिजू ने कहा- अपने अधिकार छीनने के लिए इन दलों को माफ नहीं करेगी आक्रोशित महिलाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता पर साधा निशाना : भारत और चीन को बताया 'नरक', नागरिकता कानूनों की आलोचना की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता पर साधा निशाना : भारत और चीन को बताया 'नरक', नागरिकता कानूनों की आलोचना की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता नीति की आलोचना करते हुए भारत और चीन जैसे देशों के लिए विवादास्पद...
सरकारी कर्मियों के 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने के जल्द जारी होंगे आदेश
सुरेश पाटोदिया बने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उपाध्यक्ष, उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत
पीएम-कुसुम योजना में राजस्थान ने छुआ 4 हजार मेगावाट का आंकड़ा, 2.62 लाख किसानों को दिन में बिजली 
बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा की होगी एतिहासिक हार, जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जाए : अखिलेश यादव