सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम

सीबीएसई अपडेट: खाड़ी देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित कई देशों में कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाली सभी परीक्षाएं अब नहीं होंगी। बोर्ड ने मानसिक तनाव और अनिश्चितता को देखते हुए यह फैसला लिया है; परिणाम प्रक्रिया जल्द घोषित की जाएगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के मद्देनजर कई पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

बोर्ड ने रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित कक्षा बारहवीं की सभी परीक्षाएं रद्द की जाती हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि जो परीक्षाएं पहले स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द रहेंगी। नोटिस में कहा गया कि एक मार्च, तीन मार्च, पांच मार्च, सात मार्च और नौ मार्च को पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द मानी जाएंगी।

सीबीएसई ने कहा कि इन खाड़ी देशों के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इससे पहले, नौ मार्च को जारी एक आदेश में बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मानसिक तनाव और क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए 12 मार्च की परीक्षा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले 14 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी।

Read More विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत