दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

राहुल गांधी की रणनीति की जीत

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत पर धार शहर में जमकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। पार्टी नेताओं ने इस जीत को प्रदेश में बदलाव का स्पष्ट जनसंदेश बताया।

धार। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। शहर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और जीत के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता का संदेश है कि वह भ्रष्टाचार, पक्षपात, अन्याय और प्रतिशोध की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की रणनीति की जीत है।

उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है तथा प्रदेश में बदलाव की दिशा में स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा चलाए गए आंदोलनों को जनता का समर्थन मिला, जिसका परिणाम उपचुनाव में देखने को मिला। जश्न में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, अजय सिंह ठाकुर, अभिनव बिंजवा, बंटी डोड, श्रीजीत तोमर, मनोज चौहान, मुफ्फू सैफी, भानू जहाजपुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-मदार रेलखंड में ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के कारण 9 और 10 अगस्त को रेल यातायात प्रभावित...
'जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा'! राहुल गांधी ने छात्रों के लिए प्रयागराज में बड़े आंदोलन का किया ऐलान, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार घेरेंगे
जयपुर में चार अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
क्यूबा में ब्लैकआउट: नेशनल पावर ग्रिड फेल होने से लाखों लोग अंधेरे में, बिजली बहाल करने की कोशिश जारी
कर्नाटक भर्ती विवाद में बढ़ा सियासी घमासान, गृह मंत्री के बयान पर विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
310 करोड़ रुपए के पार पहुंची बिक्री, जयपुर के 'पिंकवेस्ट' कमर्शियल प्रोजेक्ट ने 5-स्टार होटल टाई-अप के साथ रचा नया इतिहास