दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
असम और पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। रुझानों में बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जहां मेहमानों के लिए पारंपरिक मिष्टी दोई और लजीज व्यंजन तैयार हैं।

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर में जश्न का माहौल है और यहां पर करीब पांच सौ लोगों के खाने के लिए लजीज व्यंजन बन रहा है। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते दिख रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

पार्टी को मिले जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के दीन दयाल मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय में लगभग 400 से 500 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। नाश्ते में सैंडविच, आलू पूरी, पोहा, जलेबी के साथ फ्रेश फ्रूट्स, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्टी दोई परोसा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी को मिली जीत के जश्न में शामिल होंगे। श्री मोदी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता असम और बंगाल में जगह-जगह मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत तय दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग