बिहार में युवक की मौत पर बवाल : आक्रोशित भीड़ ने जलाई बस, पुलिस चेक पोस्ट भी आग के हवाले 

इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम

बिहार में युवक की मौत पर बवाल : आक्रोशित भीड़ ने जलाई बस, पुलिस चेक पोस्ट भी आग के हवाले 
तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बस, पुलिस की 3 गाड़ियां और चेक पोस्ट फूंक दिए, कई वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। 10 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हालात नियंत्रण में होने का दावा किया।

पटना। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस की 3 गाड़ियों और एक पुलिस चेक पोस्ट को भी आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई अन्य बसों के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर खड़ी कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दीं। 

हालात बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम को सड़क जाम और हिंसक माहौल के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों के साथ स्कूल बसों में सवार बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हालात पर काबू पाने और यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

 

Tags: man

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग