मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्टी, बोले-सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश सरकार के विकास पर जोर

सीएम योगी की प्रदेशवासियों को चिट्ठी: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्टी, बोले-सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश सरकार के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर सरकारी उपलब्धियों और 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश का विजन साझा किया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण को राज्य की प्रगति का आधार बताया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम चिट्टी लिखकर सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को प्रमुखता से रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने पत्र में कहा, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बीते वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रच चुका है और सुशासन व समावेशी नीति के बल पर प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और अन्नदाताओं को प्रदेश की बदलती तस्वीर का आधार बताया।

पत्र में युवाओं के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्टस, एक्सीलेंस सेंटर, टेक युवा-समर्थ युवा योजना और एआई मिशन जैसी पहलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बेटियों को यूनिफॉर्म, बैग, जूते, स्वेटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजनाओं के जरिए माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। श्रमजीवी महिला छात्रावासों की स्थापना से छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायता राशि बढ़ाने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बिजली कटौती की समस्या व्यापक थी, लेकिन अब लाखों किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था को भी सरकार की प्राथमिकता बताया गया है। पत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं व स्मारकों के विकास के लिए बजट प्रावधान का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में हर प्रदेशवासी की भागीदारी आवश्यक है। 

Read More भारत के लिए राहत की खबर : पेट्रोलियम उत्पादों से लदे 2 जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया पार, ईरान ने कहा- बिना रूकावट के गुजरने देंगे भारत के जहाज

यह संदेश उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश को तकनीक, शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

Read More पीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : करीब 2 घंटे चली बैठक में पश्चिम एशिया में जंग से उपजे हालात पर चर्चा, कहा- सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर करें काम

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी