पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में तोड़ा दम

पारिवारिक कलह और अवसाद से ग्रसित युवक

पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में पारिवारिक कलह और अवसाद से जूझ रहे 25 वर्षीय बीटेक स्नातक शाश्वत शर्मा ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मे शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री नगर कॉलोनी के रहने वाले युवक ने घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है,पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।घायल युवक के परिजनों से पता चला कि शाश्वत शर्मा (25) अपसाद से ग्रसित था।और उसने अपने पिता प्रदीप शर्मा के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को घर के अंदर गोली मार ली।परिजन घायल शाश्वत को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक शश्वत शर्मा ने बीटेक पास कर रखा था और सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहा था जबकि उसके माता पिता संस्कृत विद्यालय में सरकारी अध्यापक है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जहां से इस्तेमाल किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने बरामद कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
यह मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोके जाने के बाद उठा है, जिसे सौरव दास ने दिल्ली हाईकोर्ट...
जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला