सीएम नीतीश ने किया हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण, सामने आई ये बड़ी वजह

सीएम नीतीश कुमार ने उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन पर दिया जोर

सीएम नीतीश ने किया हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण, सामने आई ये बड़ी वजह

हाजीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और न्यू जील सीजनल वियर, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट व ब्रिटानिया इंडस्ट्रीयल लिमिटेड में उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने वस्त्र, जूते और बिस्कुट निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली तथा रोजगार बढ़ाने और उद्योग विस्तार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों, न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटें एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीयल लिमिटेड का निरीक्षण किया। श्री कुमार ने भ्रमण के क्रम में न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां तैयार किये जा रहे विभिन्न प्रकार के वस्त्रों एवं कार्यरत कर्मियों की संख्या के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टेलरिंग के काम में लगे कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाई द्वारा दी जा रही सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली।

सीएम नीतीश कुमार ने इसके बाद हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के जूतों से संबंधित बाजार, कच्चे माल के संबंध में प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली।

सीएम नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीयल लिमिटेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि, यहां मुख्य रूप से बिस्कुट और कुकीज का निर्माण होता है, जो पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भेजे जाते हैं। यह कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का हिस्सा है, जो बिस्कुट, ब्रेड और डेयरी उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने के लिये आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन हो सके ।

Read More खड़गे और राहुल गांधी ने दी मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, कहा- ये पर्व हमारी विविधता और प्रकृति से गहरे प्रेम के प्रतीक

गौरतलब है कि, हाजीपुर कलस्टर बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जिसमें हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र और निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक पार्क सहित कुल नौ औद्योगिक क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस क्लस्टर में अब तक 289 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। क्लस्टर में 291.83 एकड़ भूमि आवंटित है तथा 304. 11 एकड़ भूमि आवंटन के लिये उपलब्ध है। यहां उद्योगों के संचालन के लिये  11 के.वी एवं 33 के.वी विद्युत आपूर्ति, विकसित सड़क नेटवर्क, सोलर स्ट्रीट लाइट, जल निकासी प्रणाली, बाउंड्री वॉल, क्लस्टर की भौगोलिक स्थिति और बेहतर कनेक्टिविटी इसे एक सशक्त औद्योगिक केंद्र बनाती है। 

Read More राहुल गांधी का दूषित पानी को लेकर सरकार पर हमला : पानी पीकर मर रहे लोग, कहा- यहीं अर्बन मॉडल

वर्ष 2024-25 के दौरान इस क्लस्टर में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिएकई उल्लेखनीय कदम उठाए गए। यहां कॉम्फेड सुधा डेयरी, सोन बिस्कुट लिमिटेड, अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड, एस.एल.एम.जी बेवरेजेज प्रा. लि और एवोन साइकिल लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा निवेश किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

Read More लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा- मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन