सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें

उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा

सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात की। लगभग आधे घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, आगामी संगठनात्मक नियुक्तियों और मिशन 2027 की चुनावी तैयारियों पर गहन मंथन हुआ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े अनियमितता के मामले पर भी बातचीत होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई है और अब क्षेत्रीय स्तर की संगठनात्मक टीमों का गठन होना बाकी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में अब अपेक्षाकृत कम समय बचा है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार और प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद अब पार्टी का ध्यान चुनावी तैयारियों को गति देने पर है। इसी क्रम में संगठन की क्षेत्रीय इकाइयों के गठन और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच, अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले की जांच एसआईटी कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई पर निर्णय ले सकती है। बैठक के संबंध में न तो केंद्रीय गृह मंत्रालय और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसलिए बैठक में हुई चर्चा के विषयों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-पाक बॉर्डर पर संदिग्ध जमीनों का सौदा : सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा, फाइलों की पड़ताल जारी भारत-पाक बॉर्डर पर संदिग्ध जमीनों का सौदा : सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा, फाइलों की पड़ताल जारी
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जैसलमेर जिले में आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई से हड़कंप। विभाग...
स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में स्कूल से लौटते छात्र की मौत, दूसरा छात्र और बाइक सवार गंभीर घायल
बहरीन में अमेरिकी बेड़े के ठिकाने पर हमला : सैन्य उपकरण और ईंधन टैंक नष्ट, आईआरजीसी ने किया दावा
छात्रों के आंदोलन पर थरूर का खुला पत्र, सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भी बोले !
ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
सीएम योगी ने की अमित शाह से मुलाकात, संगठन और मंदिर पर बनी एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा की अटकलें