सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय

नया जम्मू-कश्मीर आज प्रगति, एकात्मता और समृद्धि का प्रतीक

सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस साहसिक कदम से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संकल्प साकार हुआ है और क्षेत्र में शांति, अखंडता तथा सर्वांगीण विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर कहा कि पांच अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है तथा इस निर्णय से ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के स्वप्न और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अनुच्छेद 370 की समाप्ति का ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस राष्ट्रनिष्ठ स्वप्न की पूर्णता है, जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के चरणों में समर्पित कर दिया था।

योगी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने आतंकवाद से शांति, अलगाववाद से एकात्मता और अस्थिरता से विकास की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज जम्मू-कश्मीर नए भारत की आकांक्षाओं, प्रगति और समृद्धि का सशक्त प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत इस युगांतरकारी निर्णय के लिए वह प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हैं। उन्होंने कामना की कि माँ भारती का मस्तक सदा ऊँचा रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्क जुकरबर्ग ने CSAM और डीपफेक कंटेंट पर मांगी माफी मार्क जुकरबर्ग ने CSAM और डीपफेक कंटेंट पर मांगी माफी
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) और डीपफेक सामग्री...
संसद में चर्चा से भागते हैं राहुल गांधी : वह गैर जिम्मेदार नेता, भाजपा ने कहा- बेतुके बयान देते है          
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, 17 जिलों में येलो अलर्ट
बारिश के बाद हरियाली से निखरा झालाना : राणा की दमदार वॉक बनी पर्यटकों के रोमांच का केंद्र, जोन-1 और पार्किंग क्षेत्र के आसपास मेल लेपर्ड की लगातार साइटिंग
सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय
हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी की 1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त, JDA और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी अन्नदाताओं की सुरक्षा कवच, राजस्थान में जुड़े 62.58 लाख किसान