कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : अभिजीत दीपके की चेतावनी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर होगा आंदोलन

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी मंच से अपनी बात रखी

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : अभिजीत दीपके की चेतावनी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफा नहीं देने पर होगा आंदोलन
NEET पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से 5 दिन में इस्तीफे की मांग की, चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो अगले शनिवार फिर आंदोलन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिनों के भीतर इस्तीफा दें, अन्यथा अगले शनिवार को फिर से जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। वहीं, CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी मंच से अपनी बात रखी। पार्टी के अनुसार, यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बहाल करने की मांग को लेकर किया गया।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और दिल्ली की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ।

 

Read More भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात

Tags: cockroach

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू न करने का आरोप लगाया।...
विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
राबड़ी देवी ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा : विरोध में दिया प्रतिरोध, ढाल बनने के लिए आवास पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता
राजस्थान के 4 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपलब्धियों को प्रभावी इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करने पर दिया जोर
जेएलएन अस्पताल में हटाए गए 227 नर्सिंग ऑफिसरों का तीसरे दिन भी धरना जारी, खून से लिखा मांग-पत्र सौंपा
उत्तराखंड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान