कांग्रेस ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ न्याय नहीं होने का लगाया आरोप : सरकार से की परिवार को सुरक्षा और दोषियों को सजा देने की मांग, राजेद्र पाल ने कहा- मामला वापस नहीं लेने पर दबंगों ने किया कुलहाड़ियों से हमला

कुल्हाड़ियों से परिवार पर किया हमला

कांग्रेस ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ न्याय नहीं होने का लगाया आरोप : सरकार से की परिवार को सुरक्षा और दोषियों को सजा देने की मांग, राजेद्र पाल ने कहा- मामला वापस नहीं लेने पर दबंगों ने किया कुलहाड़ियों से हमला

15 वर्षीय दलित पीड़िता के साथ दुष्कर्म मामले में न्याय में देरी और परिवार पर हमले का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, 8 महीने तक गिरफ्तारी नहीं हुई, दबंगों ने दबाव व हिंसा की। कांग्रेस ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी, सख्त सजा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान के अजमेर में दुष्कर्म पीड़ित युवती के साथ न्याय नहीं होने तथा परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से पीड़िता को न्याय और परिवार जनों को सुरक्षा देकर दोषियों को तत्काल सजा देने की मांग की है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख राजेद्र पाल गौतम ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा शासित राजस्थान में 15 साल की दलित बच्ची के साथ 2024 में तीन दबंग युवकों ने दुष्कर्म किया। बच्ची के गर्भवती होने पर उसे दिल्ली लाया गत और फिर अजमेर जाकर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान न्यायधीश के सामने दर्ज कराए जाते हैं, लेकिन 8 महीने तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में एक गिरफ्तारी हुई और उनमे 2 को छोड़ दिया गया, जबकि न्यायाधीश के सामने तीनों लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का बयान दिया गया था।

उन्होंने बताया कि दबंगों ने परिवार पर मामला वापस लेने का दबाव डाला, नहीं माने तो कुल्हाड़ियों से उन पर हमला किया गया। परिजनों को घायल किया गया, लेकिन प्रशासन की तरफ से शिकायत होने पर भी उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी गई, उल्टे पुलिस अधिकारियों ने मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया है। गौतम ने आरोप लगाया कि दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं। उनका कहना था कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों में जिस तरह से दलित उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैंख, वह चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में हो रहे है, जबकि दूसरे नम्बर पर मध्य प्रदेश और तीसरे स्थान पर राजस्थान है और फिर बिहार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कमाल की बात यह है कि अजमेर पुलिस दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने वालों को छोड़ देती है। बलात्कारी उनके परिवार के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी फसलों को भी काट कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल दूसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Read More लालकिला कार बम विस्फोट मामला: एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, 11 लोगों की हुई थी मौत 

 

Read More लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत की गिरावट, इन शेयरों में दिखा एक्शन

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला   सूने मकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : ₹15 हजार नकद बरामद, जानें पूरा मामला  
करधनी थाना पुलिस ने किशोरपुरा रोड स्थित सूने मकान में नकबजनी कर नकदी और जेवरात चोरी करने वाले आरोपी नवीन...
जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, बड़ी संख्या में नागरिक अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव 
पुलिस सेवा के 622 अधिकारियों की प्रोविजनल वरिष्ठता सूची जारी, आपत्तियों के लिए 10 दिन का समय निर्धारित
सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा