कांग्रेस का दावा: भाजपा से निराश है प्रदेश की जनता, आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताया

भाजपा सरकार से लोगों का भरोसा टूटा

कांग्रेस का दावा: भाजपा से निराश है प्रदेश की जनता, आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताया
उत्तराखंड आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां काफी तेज कर दी हैं। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठकें कर चुनावी रणनीति बनाई।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दावा किया है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रति लोगों में हताशा तथा नाराजगी है और जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुक्रवार को पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के हवाले से कहा कि उन्होंने पिछले दो दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस के विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राजनीतिक मामलों की समिति, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें की गईं हैँ।

वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी के सभी नेता आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं और कांग्रेस को अपनी जीत का पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग भाजपा सरकार से निराश और नाराज हैं। जनता प्रदेश में सरकार बदलना चाहती है और कांग्रेस लोगों के साथ मिलकर राज्य में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन