कांग्रेस का भाजपा पर हल्लाबोल: सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का 'शुगर सत्याग्रह', विकास उपाध्याय ने लगाया जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप

जनता से जुड़े मुद्दों और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

कांग्रेस का भाजपा पर हल्लाबोल: सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का 'शुगर सत्याग्रह', विकास उपाध्याय ने लगाया जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप
छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की फैसलों से आम जनता परेशान है। जनता के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस 'शुगर सत्याग्रह' के माध्यम से लगातार संघर्ष जारी रखेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 'शुगर सत्याग्रह' के माध्यम से जनता के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करेगी।

उपाध्याय ने कहा कि सरकार की कथित गलत नीतियों और फैसलों से आम जनता परेशान है तथा जनता से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है और इसी क्रम में 'शुगर सत्याग्रह' किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। कांग्रेस जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई में हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार