सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची    

संसद अपडेट: राज्यसभा के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची    

सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को 19 नवनिर्वाचित सांसदों को सदस्यता की शपथ दिलाई। इनमें शरद पवार, रामदास आठवले और बाबुल सुप्रियो जैसे दिग्गज शामिल हैं। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बंगाल और ओडिशा से आए इन सदस्यों ने अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ लेकर विविधता का संदेश दिया। किरेन रिजिजू की मौजूदगी में यह गरिमामय समारोह संपन्न हुआ।

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को नवनिर्वाचित और दोबारा चुनकर आये 19 सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में छह तमिलनाडु से , पांच महाराष्ट्र , पांच पश्चिम बंगाल और तीन ओड़िशा से हैं। इनमें से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चार-चार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिव सेना, राकांपा (शरद पवार), बीजू जनता दल, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, पीएमके, मरूमलारची द्रमुक का एक -एक और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों में तीन महिलाएं और 16 पुरूष हैं। इनमें से पांच सदस्य सदन में दोबारा चुनकर आये हैं। श्री शरद चंद्र पवार ने सदन में व्हील चेयर पर बैठकर शपथ ली।

महाराष्ट्र से शपथ लेने वाले सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी की माया चिंतामन इवनाटे और रामराव सखाराम वडकुटे ने मराठी में शपथ ली। राकांपा (शरद पवार) के श्री पवार और आरपीआई के रामदास आठवले ने हिन्दी में और शिवसेना की डाॅ. ज्योतिनाथ नागनाथ वाघमारे ने मराठी में शपथ ली। ओड़िशा से भाजपा के मनमोहन सामल ,बीजू जनता दल के संतृप्त मिश्रा और निर्दलीय दिलीप कुमार राय ने उड़िया में शपथ ली।

तमिलनाडु से द्रमुक के कांन्सटेंडिन रविन्द्रन और तिरूचि शिवा, कांग्रेस के क्रिस्टोफर मणिक्कम, मरूमलारची द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम तम्बी दुरै और पीएमके के अंबूमणि रामदास ने तमिल में शपथ ली। पवार, आठवले, रामदास, शिवा और दुरै उच्च सदन के लिए एक बार फिर से चुने गये हैं। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो बराल, राजीव कुमार और रूक्मिणी मल्लिक ने बंगला में तथा डाॅ. मेनका गुरूस्वामी ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि भाजपा के विश्वजीत सिन्हा ने बंगला में शपथ ली । इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू, उप सभापति हरिवंश और कुछ सांसद तथा अधिकारी भी मौजूद थे। ये सभी सदस्य हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनावों में जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए चुने गये हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंद मकानों पर चोरों का धावा : ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी बंद मकानों पर चोरों का धावा : ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद...
आरयूएचएस अस्पताल में जल्द शुरू होगी सिटी एमआरआई की सुविधा, मरीजों को राहत
शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, इन कंपनियों में दिखी तेजी
अंशिका गुप्ता बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026, भव्य फैशन शो में बिखरा ग्लैमर का जलवा
परवन बांध से पहले खाली करें घर, 15 मई 2026 तक विस्थापन के निर्देश
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में जर्जर कॉलम हटाया, बड़े हादसे का टला खतरा
ओवरफ्लो टंकी टूटने की अफवाह से शहर में सनसनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो