सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलवाई पार्थ अजीत पवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ, महाराष्ट्र का करेंगे प्रतिनिधित्व

राज्यसभा में नई पारी: पार्थ पवार ने ली उच्च सदन की शपथ

सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलवाई पार्थ अजीत पवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ, महाराष्ट्र का करेंगे प्रतिनिधित्व

राकांपा (NCP) नेता पार्थ अजीत पवार ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें अंग्रेजी में पद की शपथ दिलाई। दिवंगत अजीत पवार के पुत्र पार्थ अब उच्च सदन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जे.पी. नड्डा और सुनेत्रा पवार सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पार्थ अजीत पवार ने गुरुवार को यहां राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्री पवार को शपथ दिलाई। उन्होंने अंग्रेज़ी में शपथ ली और वह राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। पार्थ अजीत पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रहे दिवंगत अजीत पवार के पुत्र हैं। वह हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में उच्च सदन के लिए चुने गए थे। इस अवसर पर राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, कांग्रेस सदस्य जयराम रमेश, एन सी पी के प्रफुल्ल पटेल, लोकसभा सदस्य तटकरे सुनील दत्तात्रेय, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और राज्य सभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर