माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 

सिर्फ बयान नहीं, अब कार्रवाई जरूरी

माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
माकपा महासचिव एम.ए. बेबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव एम.ए.बेबी ने गुरूवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में मानते हैं कि हमारे युवाओं के भविष्य से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, तो उन्हें तुरंत अपने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बेबी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बार-बार दोहराए जाने वाले दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि है। 

माकपा नेता ने तर्क दिया कि जब तक शिक्षा मंत्री को उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक ऐसे दावों की कोई विश्वसनीयता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को दूर करने के लिए केवल आश्वासन या बयान देना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, "इससे कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा!" माकपा नेता की यह टिप्पणी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर केंद्र पर बढ़ते विपक्षी दबाव के बीच आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप