क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त

बेंगलुरु में हड़कंप: विधायक एनए हारिस के बेटों पर ईडी का छापा

क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टोकरेंसी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में कांग्रेस विधायक एनए हारिस के बेटों के ठिकानों पर छापेमारी की। करीब एक दर्जन परिसरों पर जारी इस तलाशी का संबंध 2017 के बिटकॉइन घोटाले और मास्टरमाइंड 'श्रीकी' से है। अधिकारियों ने आरोपियों पर अपराध की कमाई का लाभार्थी होने का आरोप लगाया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के कांग्रेस विधायक एनए हारिस के परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, इन ठिकानों में उनके दो बेटों के परिसर भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत बेंगलुरु में लगभग एक दर्जन परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इन छापों में हारिस के बेटे मोहम्मद हारिस नलपाद और उमर फारूक नलपाद से जुड़ी संपत्तियों के साथ-साथ क्रिप्टो-संबंधित अपराधी श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली गयी।

जांचकर्ताओं ने कहा कि यह मामला 2017 के क्रिप्टोकरेंसी मामले में कर्नाटक पुलिस के दर्ज एफआईआर और चार्जशीट से उपजा है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों में कथित सेंधमारी शामिल थी। इस मामले में श्रीकी और उसके सहयोगी आरोपी हैं। अधिकारियों ने आगे आरोप लगाया कि मोहम्मद हारिस और उमर फारूक उन अपराधों की कमाई के लाभार्थी हैं, जो जांच के घेरे में आये क्रिप्टो-अपराधों के माध्यम से अर्जित की गयी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा