सीटी रवि का बड़ा बयान, बोले- सिद्दारमैया का चुनावी राजनीति से हटना कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता का प्रमाण, 2028 में भाजपा की सत्ता में वापसी तय
सिद्दारमैया के राजनीतिक करियर का अंत
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीटी रवि ने कर्नाटक में जारी वाकयुद्ध को हवा देते हुए सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का चुनावी राजनीति से दूर जाने का फैसला इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है। रवि ने संवाददाताओं से कहा, "सिद्दारमैया को एहसास हुआ है कि कांग्रेस 2028 का विधानसभा चुनाव हार रही है। यही वजह है कि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वह अपने राजनीतिक करियर का अंत हार के साथ नहीं करना चाहते।"
रवि ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, खराब शासन और अधूरे वादों के कारण जनसमर्थन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का लौटना तय है। उन्होंने दावा किया कि सिद्दारमैया का 2028 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति से हटने का फैसला सत्तारूढ़ कांग्रेस में आत्मविश्वास की कमी दिखाता है। उल्लेखनीय है कि सिद्दारमैया ने रविवार को कहा था कि वह अपनी बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य, और राजनीति में 'पैसे के बढ़ते प्रभाव' के कारण कर्नाटक का 2028 विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Comment List