भाकपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की कथित नजरबंदी पर डी. राजा ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग

पुलिस पर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप

भाकपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की कथित नजरबंदी पर डी. राजा ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग
भाकपा महासचिव डी. राजा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कथित अवैध नजरबंदी के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस पर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप है।

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा ने उत्तर प्रदेश में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर नजरबंद किए जाने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अमित शाह को लिखे पत्र में राजा ने कहा कि भाजपा की अखिल भारतीय रैली एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित है, जिसके लिए सरकार से आवश्यक अनुमति पहले ही मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों से लोग और पार्टी नेता रैली में शामिल होने की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थानीय पुलिस नेताओं को परेशान कर उन्हें अवैध रूप से नजरबंद कर रही है। 

उन्होंने कहा कि अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद, संभल और शाहजहांपुर सहित कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। कुछ जिलों में पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली की रैली में शामिल नहीं होने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। माकपा नेता ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकारों और राजनीतिक दलों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। राजा ने  अमित शाह से पुलिस और राज्य प्रशासन को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी कथित अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई से रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया। पत्र की प्रति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में मानसून कमजोर, 3 सितंबर से फिर बारिश का दौर Weather Update : राजस्थान में मानसून कमजोर, 3 सितंबर से फिर बारिश का दौर
राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित।...
सुप्रीम कोर्ट ने CJP के 5 सितंबर दिल्ली मार्च पर रोक से किया इनकार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
निवेश प्रोत्साहन योजना में अहम संशोधन, एमएसएमई लाभ और आवेदन प्रक्रिया बदली
संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी में मेज बैराज के लिए भूमि अवाप्ति की तैयारी, 12 गांवों की आंशिक भूमि परियोजना से प्रभावित
किर्गिस्तान में मोदी-पेजेशकियान की पहली आमने-सामने बैठक: युद्ध के बीच ईरान के साथ भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, होर्मुज नाकेबंदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
झाबर सिंह खर्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती
राजस्थान के बांधों में 58.34 फीसदी पानी, कोटा सबसे आगे