कानपुर में गंगा नदी में उफान : जलस्तर बढ़ने से गहराया बाढ़ का खतरा, लोगों के घरों में घुसा पानी

लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर

कानपुर में गंगा नदी में उफान : जलस्तर बढ़ने से गहराया बाढ़ का खतरा, लोगों के घरों में घुसा पानी
गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। नरोरा बांध से पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई परिवार घर छोड़कर छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं। उधर, जलभराव, गड्ढों और मेट्रो-सीवर कार्यों ने शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा दी है।

कानपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते औद्योगिक नगरी कानपुर में गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार बढ़ोत्तरी होने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे कानपुर बैराज में गंगा का जलस्तर 113.410 मीटर पहुंच गया था, जो चेतावनी बिंदु से 114 मीटर से लगभग 600 सेमी नीचे था। बुलंदशहर के नरोरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण यहां गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी वर्षा के आसार जताये हैं। लगातार बारिश के कारण गंगा के तटवर्ती इलाकों में हालात भयावह होते जा रहे हैं। निचले इलाकों में बारिश और बाढ़ का पानी घर कर गया है और कई स्थानों पर पानी घर में प्रवेश कर जाने पर लोग ऊपरी मंजिल अथवा छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

उधर, शहर के कई इलाकों में गहरी सीवर लाइन और मेट्रो रेल के कार्यो के बीच बारिश ने हालात और विकट कर दिये है। अनियोजित विकास और भ्रष्टाचार के चलते शहर की अधिकांश सड़के गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। फिसलन भरी सड़कों पर आये दिन बड़ी तादाद में दुपहिया वाहन चालक चुटहिल हो रहे हैं वहीं यातायात जाम की समस्या ने हालात को और जटिल बना दिया है।

 

Read More अभिषेक बनर्जी को विदेश में इलाज कराने की अनुमति देने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

Tags: flood

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त युवा मतदाताओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को ईएलसी गतिविधियों को दें गति : राज्य निर्वाचन आयुक्त
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ईएलसी अधिकारियों और कॉलेज प्राचार्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद। युवाओं से मतदाता...
संसद में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पारित: NCDC का दायरा बढ़ेगा, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम्’ करने को मंजूरी
आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन
डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपी बरी, सचिन पायलट ने भाजपा सरकार से न्याय की मांग की
भाकपा सांसद संदोष कुमार ने लिखा राज्यसभा सभापति को पत्र, राज्यसभा रिकॉर्ड से सीतारमण की टिप्पणियां हटाने की मांग
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला: 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला 
तस्वीरों, पेंटिंग्स और दुर्लभ वस्तुओं से जीवंत होगी भारत की आज़ादी की कहानी