डेटाबेस में खुलासा : अमेरिका की सबसे खूंखार अपराधियों की लिस्ट में 89 भारतीय, हत्यारे और ड्रग तस्कर शामिल

ट्रंप की आप्रवासन पर कार्रवाई

डेटाबेस में खुलासा : अमेरिका की सबसे खूंखार अपराधियों की लिस्ट में 89 भारतीय, हत्यारे और ड्रग तस्कर शामिल

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस में दोषी ठहराए गए लोगों के नाम, तस्वीरें, अपराध और राष्ट्रीयता शामिल हैं।

नई दिल्ली। भारतीय मूल के 89 लोग अमेरिका की सबसे खतरनाक अपराधियों की लिस्ट में हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा लॉन्च किए गए डेटाबेस में लगभग 25,000 आपराधिक अवैध विदेशियों की लिस्ट है, जिनमें हत्यारे, यौन अपराधी और ड्रग तस्कर शामिल हैं। इन्हें अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट और यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन पर सख्ती के तहत गिरफ्तार किया और दोषी ठहराया है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस में दोषी ठहराए गए लोगों के नाम, तस्वीरें, अपराध और राष्ट्रीयता शामिल हैं।

डीएचएस ने क्या कहा?

एक सोशल मीडिया पोस्ट में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा कि यह वेबसाइट इसलिए लॉन्च की गई है ताकि अमेरिकी उन आपराधिक अवैध विदेशियों को देख सकें जिन्हें हम गिरफ्तार कर रहे हैं, उनके अपराधों को देख सकें और उन कम्युनिटीज को देख सकें जहां से हमने उन्हें हटाया है। पोस्ट में बताया गया कि डेटाबेस में गिरफ्तार किए गए 25,000 लोगों की जानकारी है। इसमें आगे कहा गया है, यह ट्रंप प्रशासन के तहत सड़कों से हटाए गए आपराधिक अवैध विदेशियों की सिर्फ एक झलक है। डीएचएस ने आगे कहा, ये वे राक्षस हैं जिन्होंने हमारे समुदायों को आतंकित किया है। जब तक इनमें से हर एक व्यक्ति चला नहीं जाता, हम रुकने वाले नहीं हैं। अमेरिकियों को ऐसे लोगों का शिकार नहीं बनना चाहिए जिन्हें हमारे देश में कानूनी तौर पर रहने की भी इजाजत नहीं है।

ट्रंप की आप्रवासन पर कार्रवाई

Read More अखिलेश यादव का विदेश नीति को लेकर सरकार पर तीखा हमला, बोले-युद्ध जैसे हालातों में संसद और सरकार की प्राथमिकताएं उसी के अनुरूप तय हो

ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान अवैध इमिग्रेशन पर सख्ती का वादा किया था और अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत अमेरिका में एंट्री के नियमों को बदलने के मकसद से कई एक्शन के साथ की। ऑफिस में अपने पहले दिन उन्होंने अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करने वाले आदेशों पर साइन किए। उस इलाके में और ज्यादा सैनिकों को तैनात करने की घोषणा की और साथ ही आपराधिक विदेशियों को देश से निकालने का भरोसा दिया। लेकिन कई राज्यों में इमिग्रेशन लागू करने केपरेशन कभी-कभी हिंसक हो गए हैं।

Read More पीएम मोदी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं, कहा-महिलाएं पक्के इरादे, रचनात्मकता और बेमिसाल जोश के साथ भारत की तरक्की को दे रही आकार

 

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

 

Tags: smugglers

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना