हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट

कांच का टुकड़ा उनकी आंख में घुसा

हरियाणा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला : कांच का गिलास तोड़कर आंख में मारा, आंख में लगी गंभीर चोट

भाजपा नेता व पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग पर कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावरों ने कांच का गिलास मारकर चोट पहुंचाई। सात नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस टीमें गिरफ्तारी में जुटी हैं। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पार्षद के पति सुरेन्द्र गर्ग पर हुए जानलेवा हमले में उनकी आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल भाजपा नेता की हालत को देखते हुए उन्हें शनिवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है और आंख का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वार्ड-17 की पार्षद रजनी गर्ग और उनके पति पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग पर उनके कार्यालय में हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि सफाई सुपरवाइजर और उसके परिजनों ने सुरेंद्र गर्ग के चेहरे पर कांच का गिलास मार दिया, जिससे कांच का टुकड़ा उनकी आंख में घुस गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सात नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गयी हैं। नगर निगम से सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी के ठेकेदार राजकुमार हुड्डा ने बताया कि आरोपी मोहित को पांच दिन पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। वह पहले वार्ड-26 में कार्यरत था, जहां उसके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। बाद में उसे वार्ड-17 में लगाया गया, लेकिन वहां भी शिकायतों के कारण उसे हटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि नौकरी के सिलसिले में ही मोहित शाम सुरेंद्र गर्ग के कार्यालय पहुंचा था, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। आरोप है कि कुछ देर बाद मोहित 10-12 लोगों के साथ दोबारा ऑफिस पहुंचा और सभी के पास अवैध हथियार और चाकू थे। हमलावरों ने कार्यालय में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।     

 

Read More बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की पुनर्मतदान की सिफारिश : छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, आयोग ने कहा- दोनों ही राज्यों में मतदान के नए रिकॉर्ड स्थापित

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल