दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं

एआई, जीनोमिक्स और प्रिसिजन मेडिसिन जैसी तकनीकें बदल रहीं इलाज की दिशा

दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं

दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इसके रोकथाम के लिए भारत समेत 25 देशों के ऑन्कोलॉजिस्ट, शोधकर्ता और मेडिकल एक्सपर्ट एक मंच पर जुटे हैं, जहां कैंसर केयर के भविष्य, नई तकनीकों और मरीज-केंद्रित उपचार मॉडल पर गहन चर्चा।

नई दिल्ली। दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए इसके रोकथाम के लिए भारत समेत 25 देशों के ऑन्कोलॉजिस्ट, शोधकर्ता और मेडिकल एक्सपर्ट एक मंच पर जुटे हैं, जहां कैंसर केयर के भविष्य, नई तकनीकों और मरीज-केंद्रित उपचार मॉडल पर गहन चर्चा हो रही है। फोर्टिस कैंसर समिट ने कैंसर उपचार और रिसर्च के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग की नई मिसाल पेश की है। दो दिवसीय समिट में देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित कैंसर सेंटर, 500 से ज्यादा राष्ट्रीय फैकल्टी और 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

समिट की सबसे खास बात इसका थीम बियॉन्ड एविडेंस-बेस्ड ऑन्कोलॉजी है, जिसके तहत केवल रिसर्च आधारित इलाज तक सीमित रहने के बजाय उसे वास्तविक क्लीनिकल प्रैक्टिस और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप ढालने पर जोर दिया जा रहा है। इस समिट में 25 से अधिक थीम आधारित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, इनमें प्रोटोन थेरेपी, एमआर-गाइडेड रेडियोथेरेपी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हेमेटोलॉजी, जीनोमिक्स और पीडियाट्रिक कैंसर केयर जैसे अत्याधुनिक विषयों पर चर्चा हो रही है। फोर्टिस गुरुग्राम के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. अंकुर बहल और डॉ. नीतेश रोहतगी ने कहा कि कैंसर केयर का भविष्य सहयोग, नवाचार और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित होगा। 

विशेषज्ञों का मानना है
विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर उपचार अब केवल दवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीनोमिक्स और प्रिसिजन मेडिसिन जैसी आधुनिक तकनीकें इलाज की दिशा बदल रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बेहद जरूरी हो गया है, फोर्टिस कैंसर समिट जहां इलाज, रिसर्च और टेक्नोलॉजी को जोड़कर भविष्य की कैंसर केयर रणनीति तैयार की जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव