Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में मिल गई वो मिसिंग सिल्वर ब्रेजा कार, जानिए कौन है मालिक और कहां थी?

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में मिसिंग कार बरामद

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में मिल गई वो मिसिंग सिल्वर ब्रेजा कार, जानिए कौन है मालिक और कहां थी?
लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से सिल्वर ब्रेजा कार बरामद की है, जो डॉक्टर टेरर मॉड्यूल की चौथी कार बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार डॉक्टर शाहीन के नाम पर है। पुलिस जांच जारी है।

दिल्ली। दिल्ली कार ब्लास्ट केस में अब नया मोड़ सामने आया है और अब ऐसा लगता है कि इस की गुत्थी सुलझने वाली हैं। जिस फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल सिल्वर ब्रेजा कार के कारण आरोपियों पर खतरा मंडरा रहा था पुलिस को उसका पता चल चुका है। बता दें कि, पुलिस को ये कार अल-फलाह-यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर से मिली है। इसके साथ ही बता दें कि, डॉक्टर टेरर मॉड्यूल की ये चौथी कार थी जो ​​कि इस केस में मिसिंग थी। फिलहाल, पुलिस के द्वारा कार की जांच जारी है।   

सूत्रों की मानें तो, इस कार की मालकिन डॉक्टर शाहीन है। साथ ही बता दें कि, इससे पहले जो एक डिजायर कार बरामद हुई थी वो भी डॉक्टर शाहीन के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। यहां ये भी बताना जरूरी है कि, इसी डिजायर कार में पुलिस को एके-47 मिले थे। दरअसल, लाल किला ब्लास्ट की जांच हर दिन नए-नए मोड़ पर पहुंच रही है और ये चौथी कार न केवल इस पूरे मॉड्यूल की कड़ी जोड़ सकती है बल्कि इस केस में पूरे नेटवर्क के साजिश की परताें को भी खोल देगी। 

डॉक्टर टेरर मॉड्यूल और चार कार

बता दें कि, इस पूरे केस में कुल चारें थी, जिसमें से एक डॉक्टर शाहीन की डिजायर, दूसरी आई-20 जो ब्लास्ट हो चुकी है। तीसरी इको स्पोर्ट्स और चौथी ब्रेजा कार, जो कि आज पुलिस को अल-फलाह-यूनिवर्सिटी परिसर से बरामद हुई है। फिलहाल, पुलिस के द्वारा कार की तलाशी जारी है।

Read More धार्मिक स्थलों को तोड़ना सभ्य व्यवस्था के खिलाफ, पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाए सरकार: शंकराचार्य

 

Read More कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा